50% increase in honorarium of Mitanins of Sarangarh-Bilaigarh district
कलेक्टर एवं स्वास्थ्य मंत्री के प्रति जताया आभार
सरसीवा। जिले की मितानिनों को शासन-प्रशासन की ओर से बड़ी सौगात मिली है। उनके मानदेय में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद जिलेभर की मितानिनों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मितानिनों ने जिला कलेक्टर एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय उनके उत्साह और सेवाभाव को और मजबूत करेगा। जानकारी के अनुसार रायपुर स्थित एनएचएम से पत्र जारी होने के बाद यह बढ़ोतरी संभव हो सकी।
बढ़ोतरी की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मितानिनें कलेक्टर कार्यालय पहुँचीं और अपनी खुशी साझा की। इस दौरान सत्यवती साहू, हेमलता धिरहे, हेमलता सोनवानी, जानकी, सवरीन, हिरा बजारे, सुमीता मरकण्डे, उमादेवी साहू, अहिल्या साहू, तुलसा जायसवाल, ईश्वरी साहू, बिमला चौहान, मीना साहू, गीता प्रेमी, सहजादी, उषा साहू, मीना मानिकपुरी, ललिता लहरे, समीना, सरिता जायसवाल, मीता राकेश, सावित्री, कांति साहू सहित बड़ी संख्या में मितानिनें उपस्थित रहीं।
मितानिनों ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी पूरे समर्पण और जिम्मेदारी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करती रहेंगी।



