Home Blog संतों के अपमान का बदला..? दिशा पाटनी की बहन के बयान से...

संतों के अपमान का बदला..? दिशा पाटनी की बहन के बयान से भड़का गोल्डी गैंग, घर पर हुई फायरिंग

0

अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर दो बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की. इस घटना के बाद बरेली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच के लिए 5 टीमें गठित की हैं. पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है. वहीं, इस घटना के कुछ ही समय बाद, कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली है.


 

Ro.No - 13672/156

‘संतों का अपमान नहीं सहेंगे’, गैंगस्टर ने दी धमकी

 

गोल्डी बरार के करीबी रोहित गोदारा ने अपने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट में इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में उसने कहा कि यह हमला दिशा पाटनी या उनकी बहन खुशबू पाटनी के घर पर करवाया गया है. उसने आरोप लगाया कि पाटनी की बहन ने पूज्य संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का अपमान किया है और सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की है.


 

‘किसी को जिंदा नहीं छोड़ेंगे’, दी गई खुली चेतावनी

 

रोहित गोदारा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि यह सिर्फ एक ट्रेलर था. उसने धमकी दी कि अगर भविष्य में किसी भी फिल्मी कलाकार या उनसे जुड़े व्यक्ति ने उनके धर्म या संतों का अपमान किया, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. गोदारा ने कहा कि वे अपने धर्म की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं और पीछे नहीं हटेंगे.

जगदीश पाटनी ने इस घटना पर कहा कि उनके घर पर 8-10 राउंड गोलियां चलीं. उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया से पता चला है कि गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है. फिलहाल, बरेली पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here