Home Blog एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 सितम्बर को

एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 19 सितम्बर को

0

One day placement camp organized on 19th September

निजी क्षेत्र में 275 रिक्त पदों के लिए होगी भर्ती

Ro.No - 13848/159

उत्तर बस्तर कांकेर 12 सितम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोड़ेजुंगा कांकेर में 19 सितम्बर को सुबह 11 से अपरान्ह 03 बजे तक एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कुल 275 रिक्तियों के आधार पर भर्ती की जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि उक्त प्लेसमेंट कैम्प में सिक्युरिटी गार्ड के 200 पद, सिक्युरिटी सुपरवाइजर के 25 और फिल्ड ऑफिसर के 50 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि इच्छुक आवेदक उक्त प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर या ई-रोजगार के पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन https://erojgar.cg.gov.in पर अपना सम्पूर्ण बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना पृथक से फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here