Home Blog किस्त डलवाने के नाम पर सरपंच के द्वारा पैसा वसूली का मामला...

किस्त डलवाने के नाम पर सरपंच के द्वारा पैसा वसूली का मामला आया सामने ,

0

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

मुंगेली- लोरमी /- मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पेन्ड्रीतालाब एन से प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी का मामला आया सामने
गांव के बुजुर्ग कपिल पिता बनिया ने सरपंच धनंजय पर रिश्वत लेने का लगाया आरोप जिसकी शिकायत लिखित में जनपद पंचायत लोरमी, पुलिस थाना लोरमी और जनदर्शन मुंगेली में दिया गया है आवेदन
शिकायतकर्ता कपिल के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें अब तक पहली किस्त 40 हजार और दूसरी किस्त 60 हजार रुपये मिल चुकी है। लेकिन अंतिम किस्त 20 हजार रुपये जारी करने के लिए सरपंच ने उनसे 10 हजार रुपये की मांग की।
यह आरोप 26 अगस्त 2025 को ग्रामीण दयालदास पिता बली की मौजूदगी में सरपंच को 10 हजार रुपए देने का आरोप लगाया गया। लेकिन शिकायत के बावजूद लाभार्थी को अंतिम किस्त नहीं मिली है बता दें कि कपिल पिता बनिया और गुलाब पिता कपिल दोनों बाप बेटे के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है जो पूर्ण नहीं हुआ है उसके बावजूद भी सरपंच के द्वारा₹10000 लिया गया है कि मैं आखिरी किस्त निकाल दूंगा कहकर जबकि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त आदेश है कि प्रधानमंत्री आवास में कहीं भी किसी के द्वारा रिश्वत लिए जाने की शिकायत मिलने पर रिश्वत लेने वालों के ऊपर सख्त कार्यवाही करने की बात कही गई है
ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं में भ्रष्टाचार के चलते गरीबों को पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। अब पीड़ित परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जाँच और कार्रवाई की मांग की है
खबर प्रकाशित होने के बाद कार्यवाही होती है की नहीं या लीपा पोती करके छोड़ देंगे यह तो अधिकारियों की विवेक के ऊपर निर्भर करता है

Ro.No - 13759/40

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here