Home Blog बीजापुर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास मिले एथलेटिक्स में 8 गोल्ड मेडल ,...

बीजापुर खिलाड़ियों ने रचा इतिहास मिले एथलेटिक्स में 8 गोल्ड मेडल , 40वीं नेशनल उड़ीसा में होंगे शामिल क्वालिफाई खिलाड़ी

0

Bijapur athletes created history by winning 8 gold medals in athletics; qualified athletes will participate in the 40th National Championships in Odisha.

छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे जिले के 5 खिलाड़ी

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ द्वारा 5 से 7 सितम्बर तक बिलासपुर के बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 22वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में बीजापुर ने धमाकेदार प्रदर्शन कर नया इतिहास बनाया। बीजापुर खेल अकादमी के 20 खिलाड़ी (13 बालिकाएँ, 7 बालक) मैदान में उतरे और शानदार खेल दिखाते हुए 08 गोल्ड, 02 सिल्वर और 01 ब्रॉन्ज सहित कुल 11 पदक अपने नाम किए। गोल्ड मेडलिस्ट लक्ष्मण हपका – ट्रायथलॉन (60मी रन, ऊंची कूद, लंबी कूद) व किड्स जैवलिन, नताशा तेलामी – ट्रायथलॉन (60मी रन, लंबी कूद, शॉटपुट बैक थ्रो), सविता कुहरामी – ट्रायथलॉन (60मी रन, लंबी कूद, 600मी रन), निर्मती तेलम – ऊंची कूद, संतोषी भंडारी – 60मी रन व 600मी रन, अंजली कारम – पेंटाथलॉन (60मी रन, लंबी कूद, 60मी हर्डल, शॉटपुट, 600मी रन), सिल्वर मेडल, अंजली कारम (लंबी कूद), भूमिका कुरसम (जैवलिन थ्रो), ब्रॉन्ज मेडल पूजा वाचम (1000 मीटर रन) बड़ी उपलब्धि यह रही कि बीजापुर के 5 खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का क्वालिफाइंग स्टैंडर्ड पार कर लिया है। अब वे 10 से 14 अक्टूबर 2025 तक भुवनेश्वर (ओडिशा) के कालिंगा स्टेडियम में होने वाली 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। ये सभी खिलाड़ी बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी से प्रशिक्षित हैं और शासकीय नवीन कन्या हाई स्कूल व एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के छात्र-छात्राएँ हैं।
सभी क्वालीफाई खिलाड़ियों का नेशनल गेम्स दौरान ‌‌खर्च उठायेगा एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया जबकि बीजापुर से भुवनेश्वर (ओडिशा) तक की व्यवस्था जिला प्रशासन की होगी।

इस शानदार जीत पर कलेक्टर संबित मिश्रा, प्रभारी खेल अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल, सहायक आयुक्त देवेंद्र सिंह, प्राचार्य अनिल मिश्रा, पीईटी अमिता गुर्जर और कोच संदीप कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here