Home Blog विभिन्न पदों पर दावा आपत्ति 24 सितम्बर तक

विभिन्न पदों पर दावा आपत्ति 24 सितम्बर तक

0

Claim objections on various posts till September 24

उतर बस्तर कांकेर 19 सितंबर 2025/ अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी अधिनियम 2006 के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर जिला स्तरीय समन्वयक तथा चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति एक वर्ष की अवधि के लिए निर्धारित मानदेय पर किया जाना है। इसके लिए सहायक आयुक्त कार्यालय आदिवासी विभाग द्वारा 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किये गए थे, जिसके परीक्षण पश्चात पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार की गई है। जिसका अवलोकन कांकेर जिले के वेबसाईट ूूणंदामतण्हवअण्पद में किया जा सकता है।

Ro.No - 13672/156

उक्त सूची के संबंध में यदि किसी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करना हो तो वे 24 सितंबर को सायं 04 बजे तक आवश्यक अभिलेख सहित स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here