175 villagers received health benefits, health camp organized under Seva Pakhwada
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पंचायत पाराडोल के पंचायत भवन में एक दिवसीय निःशुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 175 लाभार्थियों ने विभिन्न चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें आयुष चिकित्सा के 75, एलोपैथी के 40, नेत्र परीक्षण के 35, चश्मा वितरण 15 तथा बीपी एवं रक्त परीक्षण के 10 लोग शामिल रहे।
इस अवसर पर हसदेव मंडल अध्यक्ष सुश्री बबिता सिंह, मंडल महामंत्री भगवान दास, जितेन्द्र प्रताप सिंह, महिला मोर्चा से जयाकर, सीमा सिंह, विमला यादव, सरोज अग्रवाल, कृष्णा निशी, सरपंच अभिराज सिंह, पूर्व सरपंच बाबूराम सिंह, खोगापानी के पार्षद सुरेश चौधरी एवं मुकेश कोल, युवा मोर्चा के अनीश सिंह (मिक्कू), मनीष सिंह एवं प्रीतम सिंह उपस्थित रहे।
वहीं स्वास्थ्य विभाग से डॉ. आलोक दास, डॉ. पूर्णिमा सिंह, नेत्र सहायक अधिकारी आर.डी. दीवान, अरुण ताम्रकार, राजेश साहू, कृष्ण कुमार, आशा केरकेट्टा तथा प्रेम यादव ने शिविर में अपनी सेवाएँ दीं।
शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए भाजपा के सेवा भाव की सराहना की। स्थानीय पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे शिविरों से आमजन को सीधे स्वास्थ्य सेवाएं मिलती हैं और लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ती है।



