Durgukandal police arrested two murder accused.
दिनाँक -23.09.2025
मर्ग जांच पर हुई हत्या का खुलासा।
मामले में दिनांक 22/06/2025 को ग्राम गुमडीडिह में सरकारी तालाब के पास आम पेड के नीचे एक व्यक्ति का शव मिला था जिसके गले में फांसी का फंदा संतरा रंग का गमछा बंधा था, और पेड के डंगाल में गमछे का आधा भाग लगा था, गमछा फट गया जिससे मृतक का शव नीचे जमीन पर गिरा था, बाद में मृतक की पहचान एक नाबालिग लडके के रूप में हुई जो अन्य गांव का था, सूचक व परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 19/2025 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर थाना दुर्गूकोंदल पुलिस द्वारा जांच किया जा रहा था।
श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय कांकेर, श्री आई0 के0 एलिसेला के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक भानुप्रतापपुर श्री आकाश श्रीश्रीमाल व एस0डी0ओ0पी0 भानुप्रतापपुर श्री शेर बहादुर ठाकुर के पर्यवेक्षण में मामले की सुक्ष्मता से जॉच किया गया मर्ग जॉच पर आरोपी 01. श्याम लाल गोटा पिता सुखूराम गोटा उम्र 42 वर्ष निवासी गुमडीडिह 02. भुपेन्द्र गोटा पिता श्याम लाल गोटा उम्र 22 वर्ष निवासी गुमडीडिह के द्वारा, मृतक व उसकी पुत्री के प्रेम संबंध के कारण मृतक को मारकर फांसी लगाकर आत्महत्या का स्वरूप देकर हत्या करना पाया गया। मर्ग जाँच पर से आरोपीगण के विरूद्ध थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 31/2025 धारा 103(1) ,3(5) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपीगण के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से आरोपीयों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया जा रहा है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल व थाना स्टाफ की अहम भूमिका रहा है।



