Home Blog भारी बारिश का कहर, धान फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

भारी बारिश का कहर, धान फसलों को नुकसान, किसान चिंतित

0

Heavy rain wreaks havoc, damages paddy crops, farmers worried

सरसीवा – छग में बुधवार की रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज बारिश के चलते जनधन की काफी हानि हुई है, वहीं नदियाँ और नाले भी उफान पर हैं। जिला के कई गाँव में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Ro.No - 13672/156

विशेष रूप से सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अधिकांश गांव में स्थिति और भी गंभीर है। यहाँ के नदी-नाले भी उफान पर हैं, जिससे आसपास के ग्रामीण इलाकों में पानी भर गया है और खेतों में लगी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

स्थानीय किसानों के अनुसार, खेतों में खड़ी धान की फसल इस बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुई है। कुछ धान की बालियाँ जिनमें अभी-अभी दाना लगना शुरू हुआ था, वे अब गिरकर सड़ने लगी हैं। अत्यधिक बारिश के कारण धान के पौधे कमजोर हो गए हैं और खेतों में गिरने से फसल खराब होने लगी है। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण छत्तीसगढ़ में यह भारी बारिश हो रही है। आने वाले 24 घंटे और भी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं क्योंकि बुधवार की रात को भारी बारिश की पूरी संभावना जताई गई है।

किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्यों की तैयारियाँ की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here