Home Blog मल्हार पचपेड़ी लोहर्सी जोंधरा के ग्रामवासी शिविर का लिए लाभ सभापति चंद्र...

मल्हार पचपेड़ी लोहर्सी जोंधरा के ग्रामवासी शिविर का लिए लाभ सभापति चंद्र प्रकाश सुर्या व खिलावन पटेल हुए शामिल

0

Chairman Chandra Prakash Surya and Khilawan Patel participated in the benefit camp for the villagers of Malhar Pachpedi Loharsi Jondhra.

बृहद स्वास्थ्य परीक्षण हुआ संपन्न

Ro.No - 13672/156

430 लोगों ने लिया नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ

मस्तूरी। स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पचपेड़ी में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य परिक्षण उपचार व औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सुर्या सभापति जिला पंचायत प्रतिनिधि व खिलावन पटेल सभापति जिला पंचायत प्रतिनिधि, नरेन्द्र नायक सभापति जनपद पंचायत प्रतिनिधि, भुषण मधुकर,शंकर गुप्ता,राज कुमार श्रीवास, सुरेश कुमार खटकर अध्यक्ष व्यापारी संघ पचपेड़ी, रमेश सूर्या उपाध्यक्ष व्यापारी संघ,सतानंद दिव्या सचिव व्यापारी संघ,हर्ष भेड़िया, प्रकाश कुर्रे संभाग अध्यक्ष, लोकनाथ बंजारे अनुचित जाति मंडल अध्यक्ष मल्हार, चंद्र प्रकाश कुर्रे सरपंच प्रतिनिधि पचपेड़ी इन सभी के आतिथ्य में छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया। तत्पश्चात अतिथि द्वारा शिविर में स्टाल का अवलोकन भी किया। तत्पश्चात अतिथियों का गुलदस्ता भेंट स्वागत किया। जिसमें मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम सिर्फ फॉर्मेलिटी ना रहे,,,जनता को इसका लाभ मिले, देश के सच्चे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज नवरात्रि पर्व पर देशवासियों को जीएसटी में छूट देकर जनता को उत्साहित किया चीज सस्ती होगी इसका लाभ आम जनता को मिलेगा,स्त्रीरोग विशेषज्ञ गायनेकोलाजी,शिशु रोग विशेषज्ञ,मेडिसीन विशेषज्ञ,नेत्र रोग,टीबी,कुष्ठ रोग,मलेरिया, बुखार,एनिमीया सिकल सेल जांच गर्भवती महिलाओं,बच्चों व किशोरी बालिकाओं का जांच एवं टीकाकरण एवं रक्त खून पेशाब व खखार बलगम जांच केंसर रोग मुख केंसर गर्भाशय केंसर स्तन केंसर का स्क्रीनिंग कर उच्च संस्था रेफर किया जावेगा एवं आयुष्मान कार्ड व वय वंदन कार्ड बनाया जावेगा, सीकल सेल कार्ड वितरण किया गया। जिसमें सेक्टर मल्हार, पचपेड़ी,लोहर्सी,जोंधरा के समस्त ग्राम वासियों शिविर का लाभ उठाया अधिकारी कर्मचारी मितानिन आंगनबाड़ी सभी के सहयोग से 430 लोगों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ प्राप्त हुवा। खंड चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी मस्तूरी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here