District level pension settlement camp on September 27 under the Silver Jubilee year and Service Fortnight
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 सितम्बर 2025/ कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के तहत जिले के सभी जनपदों में पेंशन समाधान शिविर का आयोजन 27 सितम्बर को किया जाएगा। समाज कल्याण कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविरों के माध्यम से नवीन पेंशन हेतु आवेदन, नॉन डीबीटी से डीबीटी, हितग्राहियों को मोबाइल नंबर का संकलन, आधार सीडिंग, बैंक खाता खोलना, आधार कार्ड बनवाना, आधार सुधार, डीएलसी सत्यापन, मृत हितग्राहियों की जानकारी का संकलन, विभागीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार, विवाह प्रोत्साहन, सहायक उपकरण, कैलिपर्स हेतु आवेदन, आंकलन एवं वितरण, परिवार सहायता आवेदन आदि का कार्य किया जाना है। उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन, वृद्धजन का स्वास्थ्य परीक्षण आंकलन एवं सहायक उपकरण वितरण भी किया जाएगा। वृद्धजन के आयुष्मान कार्ड तथा दिव्यांगजनों के बस परिवहन पास हेतु आवेदन, राशन कार्ड बनाए जाने हेतु आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उक्त शिविर में सभी पात्र हितग्राही उपस्थित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।



