Disabled Registration UIDID and Assistive Devices Distribution Camp on 28th September
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 सितम्बर 2025/ रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों हेतु दिव्यांगता प्रमाण पत्र, सहायक उपकरण वितरण तथा कृत्रिम अंग हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन 28 सितम्बर को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। शिविर में प्रमाण पत्र बनाने व यूडीआईडी कार्ड हेतु पंजीयन एवं कार्ड की छायाप्रति प्रदान की जाएगी। दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु दिव्यांगता दर्शित पासपोर्ट साइज फोटो 4 नग, आधार कार्ड की छायाप्रति एवं आधार रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, मेडिकल प्रमाण पत्र की छायाप्रति लाना होगा। इसके अलावा दिव्यांगजनों का प्रमाणीकरण, यूडीआईडी कार्ड पंजीयन, सहायक उपकरण वितरण, कैलिपर्स हेतु आंकलन किया जाएगा। जिला स्तरीय शिविर में सभी जनपद एवं नगर पंचायतों में पात्र हितग्राही अपनी सहभागिता निभा सकते हैं।



