National Service Scheme Day program organized in Agriculture College
उत्तर बस्तर कांकेर, 25 सितम्बर 2025/ रामप्रसाद पोटाई कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कांकेर में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इतिहास और उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को समाजसेवा से जोड़ने और उनमें राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए बताया गया कि राष्ट्रीय सेवा योजना जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाता है। साथ ही स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, रक्तदान, साक्षरता और पर्यावरण संरक्षण पर भी जोर दिया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छता अभियान, युवा और राष्ट्र निर्माण विषय पर व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



