Home Blog ‘‘स्वच्छोत्सव’’ कार्यक्रम में विधायक नेताम ने किया सामूहिक श्रमदान

‘‘स्वच्छोत्सव’’ कार्यक्रम में विधायक नेताम ने किया सामूहिक श्रमदान

0

MLA Netam did collective labour donation in the “Swachhotsav” program.

उत्तर बस्तर कांकेर, 25 सितम्बर 2025/ जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत आज ’‘स्वच्छता ही सेवा- स्वच्छोत्सव’’ थीम पर विकासखण्ड कांकेर की ग्राम पंचायत पुसवाड़ा में जिला स्तरीय स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् सामूहिक श्रमदान का कार्यक्रम रखा गया। स्वच्छता ही सेवा ‘स्वच्छोत्सव’ अभियान के तहत् ‘‘एक दिन, एक घण्टा, एक साथ’’ सामूहिक श्रमदान में प्रातः 8ः00 बजे स्वच्छता ही सेवा अभियान में मुख्य अतिथि कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत की परिकल्पना को चरितार्थ करने हेतु स्वंय से स्वच्छता को आत्मसात करने की अपील की। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुसार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गांव के अंतिम छोर तक स्वच्छता का अलख जगाने का अनुरोध ग्रामीणों से किया। साथ ही विधायक श्री नेताम द्वारा ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरूण कौशिक, श्री हरेश मंडावी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कांकेर, सरपंच ग्राम पंचायत पुसवाड़ा सहित ग्रामवासियों ने सामूहिक श्रमदान अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here