Home Blog बुनगा के गढाईन देवी मंदिर में चल रहा नवरात्रि

बुनगा के गढाईन देवी मंदिर में चल रहा नवरात्रि

0

Navratri is going on in Gadhain Devi temple of Bunga.

पुसौर / पुसौर तहसील क्षेत्र के रियासतकालीन ग्राम बुनगा में सदियों से स्थापित गढाईन देवी मंदिर प्रांगण में नवरात्रि के प्रारंभ से ही मां भगवती की भव्यमुर्ति स्थापना कर पुजा अर्चना प्रारंभ हो चुकी है जहां इन दिनों ग्राम बुनगा को मां भगवती के दिव्य दरबार में लग रहे धुप दीप सुवासित कर रहा है वहीं चढे हुये नैविद्य ग्रहण कर लोगों में उल्लासम वातावरण का संचार हो रहा है। पिछले कुछ वर्शो से यह ग्राम बुनगा ही नहीं बल्कि समुचे अंचल में सामाजिक राजनीतिक और धार्मिक कार्यक्रम के अगुवाई करने वाले पुर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेष कांग्रेस सचिव आकाष मिश्रा ने अपने ग्राम में चल रहे इस नवरात्रि उत्सव पर बताया कि अपने ग्राम में इस तरह दुर्गा पुजा पिछले 21 साल से हो रहे हैं जिसमें श्रद्धालुजन स्वमेव इसमें सम्मिलित होते हैं और इसे सफल बनाने स्वस्फुर्त ही अपनी अपनी सहभागिता का चयन कर लेते हैं जिससे निर्वाद गति से यह उत्सव जारी है। ज्ञात हो कि आकाष मिश्रा द्वारा श्रावण के महिने में बाबाधाम का दर्षन यात्रा का जत्था भी निकाला जाता है जिसमें सैकडों की संख्या में श्रद्धालु षामिल होते हैं जिन्हें आने जाने खाने पीने और रहने बसने का कोई षुल्क नहीं लगता इसलिये प्रतिवर्श इसकी संख्या में काफी इजाफा होता रहा है। बताया जाता है कि ग्राम बुनगा में स्थापित गढाईन देवी मंदिर रियासतकालीन है चूंकि मंदिर की बनावट ही कुछ इस तरह का है। इस पर कई किंवदंतिया भी कही जाती है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here