Road in bad condition due to fly ash dumping
पुसौर / पुसौर जनपद क्षेत्र के ग्राम टपरदा के बाजार के पास क्षेत्र के लगभग 30 ग्रामों को पेयजल आपूर्ति कराने लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग द्वारा एक विषाल संयत्र स्थापित किया जा रहा है उसके ठीक सामने टार के करीब की खाली भूमि में फ्लाईएस डंप किया जा रहा है बताया जा रहा है कि इसके लिये फ्लाईएस सप्लाई करने वाले ने पंचायत से परमिषन ली है वहीं ग्रामीण जनों के मुताविक परमिषन जिन बिन्दुओं के तहत दी जाती है उसका उल्लेख कहीं नहीं है। लोगों के मुताविक जिस भूमि में डंप किया जा रहा है वह गहला होने से उसे पाटने की सहमति दी गई जो वर्तमान स्थिति में 20 प्रतिषत ही पट पाया है और इसके लिये जितने वाहनों का आना जाना हुआ है इसमें रोड का इतना खस्ताहाल हो गया है कि बाईक सवार लोगों का भारी तकलीफ का सामना करना पड रहा है। टपरदा के छाया सरपंच विनोद चैधरी इस संबंध में कुछ कहने से गुरेज किया लेकिन तथाकथित आधार पर फ्लाईएस डंप को लेकर लोगों में गहरा आक्रोष है। ज्ञात हो कि पेयजल से जुडे मामले को लेकर इस क्षेत्र की आये दिन पडताल होती रही है इस बीच एक तथ्य और सामने आया कि इस ग्राम के कई लोगों के आंट परछी में दर्जनों पेटी गुड और जगह जगह कुछ भरे हुये बोरियां मिलती रही है जिसका इषारा और इरादा समाज विरोधी गतिविधि से हो सकता है यह तय है।



