Seminar on the life of Pt. Deendayal Upadhyay and workshop on Atmanirbhar Bharat Sankalp Abhiyan concluded
एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी। भारतीय जनता पार्टी जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के द्वारा शुक्रवार 25 सितम्बर 2025 को मनेंद्रगढ़ स्थित अग्रसेन भवन में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन एवं उनके विचारों पर आधारित संगोष्ठी तथा ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एमसीबी जिला भाजपा की अध्यक्ष श्रीमती चंपादेवी पावले ने किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर और सरगुजा जिले के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशुन रहे।
इस कार्यशाला में वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन दर्शन, उनके राष्ट्र निर्माण के योगदान एवं अंत्योदय के विचारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में संगठन एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमसीबी जिला के निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, जिला महामंत्री आशीष मजुमदार, द्वारिका जायसवाल, नगर पालिका मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रतिभा यादव, नई लेदरी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, सरोज यादव, धर्मेंद्र पटवा, संजय राय,जिला पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं महामंत्री , सेवा पखवाड़ा के संयोजक व सह संयोजको की उपस्थिति रही।



