Home Blog रेडक्रॉस सोसाइटी से मरीज को मिली 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

रेडक्रॉस सोसाइटी से मरीज को मिली 15 हजार रुपए की आर्थिक सहायता

0

The patient received financial assistance of Rs 15,000 from the Red Cross Society.

उतर बस्तर कांकेर 26 सितंबर 2025/इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी कांकेर द्वारा कलेक्टर एवं अध्यक्ष निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा पदेन सचिव डॉ. आर.सी. ठाकुर के मार्गदर्शन पर आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

Ro.No - 13759/40

प्राप्त जानकारी अनुसार संजयनगर कांकेर निवासी सुरेन्द्र निर्मलकर जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं और विगत दो वर्षों से स्लीप डिस्क की बीमारी से पीड़ित हैं, ने उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की थी। इलाज के खर्च वहन करने में असमर्थ होने पर उन्होंने रेडक्रॉस सोसाइटी से मदद की गुहार लगाई थी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष श्री क्षीरसागर ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें 15 हजार रुपए की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए। स्वीकृति पश्चात यह राशि रेडक्रॉस जिला संगठक पवन सेन को जारी की गई। इस दौरान श्री राज भारती, अनुपम जोफर आदि की मौजूदगी में सहायता राशि का चेक मरीज श्री सुरेन्द्र निर्मलकर को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here