Home Blog बारिश के बाद भी किशोरी जू माता रानी के जागरण में रात...

बारिश के बाद भी किशोरी जू माता रानी के जागरण में रात भर भजनों के आनंद में श्रद्धालुओ रहे आनंदित

0

Despite the rain, devotees remained happy in the bliss of bhajans throughout the night at the Jagran of Kishori Ju Mata Rani.

जागरण कार्यक्रम का हुआ सफल मंचन

Ro.No - 13672/156

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति स्वर्णिमां एरा बिलासपुर के तत्वाधान में आयोजित बिलासपुर के किशोरी जू जागरण पार्टी के द्वारा शानदार भजनों के साथ जीवंत झांकी की प्रस्तुति के द्वारा जागरण का बेहतरीन मंचन किया । जो भारी बारिश के बाद भी रात भर चली। जागरण पार्टी के गायक गौरव जोशी,रोहित तथा आभा वाजपेई के सुमधुर आवाज से माता रानी के जागरण में श्रद्धालु गण देर रात तक भजनों में भक्ति भाव से आनंदित होकर भजनों में नित्य करते रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश देवांगन तथा अति विशिष्ट अतिथि कमला पुरुषोत्तम पटेल थे। राजेश देवांगन तथा कमला पुरुषोत्तम ने माता रानी की अखंड ज्योति प्रज्वलित की उसके बाद गुरु वंदना, गणेश वंदना, सरस्वती वंदना तथा ज्योति वंदना के साथ जागरण का शुभारंभ हुआ। वृंदावन से आए हुए कलाकारों ने जीवंत झांकी की प्रस्तुत दी वृंदावन के कलाकारों के जीवंत झांकी से बारिश के बाद भी श्रद्धालुओं को बांधे रखा तथा बिलासपुर के जागरण कलाकारों गायको ने सुंदर-सुंदर भजनों के साथ माता रानी का गुणगान किया। जिसमें वीर बजरंगबली राधा कृष्ण, मां काली की झांकी के साथ अपनी शानदार प्रस्तुति दिए । गौरव जोशी रोहित एवं आभा बाजपेई ने अपने सुरीली आवाज से भजनों का पिटारा खोला जैसे प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी, चलो बुलावा आया है, शेर पर सवार होके आजा शेरावालिए , बेटा बुलाए झट दौड़ी चली आए मां.. छुम छुम छना नना बाजे,साथ ही छत्तीसगढ़ी माता सेवा एवं अन्य भजनों से देर तक श्रोताओं को आनंदित किये। वाद्य कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिनसे पंडाल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। ऐसे में श्रद्धालु देर रात तक भक्ति गंगा में डुबकियां लगाते रहे। लेकिन बारिश माता जी के भक्तगणों को नहीं डिगा पाई।
जागरण कार्यक्रम में पी एचई के इंजीनियर प्रमोद महतो का प्रमुख योगदान रहा उनके ही प्रतिफल है कि जागरण कार्यक्रम बेहद सफल रहा

जागरण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि बृजेश साहू विशिष्ट अतिथि कमला पुरुषोत्तम पटेल के साथ ही प्रमोद महतो, सीपी सिंह, मोहित साहू जैकी सोनी सरोज साहू सुशील राठौर मेनका पटेल गरिमा साहू गिरजा लता महतो, कन्हाई,वीरेंद्र साहू, अवनीश केशरी, तथा भारी संख्या में कालोनी वासियों की उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here