Home Blog सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों में 1300 से अधिक हितग्राहियों की...

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित शिविरों में 1300 से अधिक हितग्राहियों की पेंशन समस्याओं का हुआ निराकरण

0

Pension problems of more than 1300 beneficiaries were resolved in the camps organized under Seva Pakhwada.

उत्तर बस्तर कांकेर 27 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष एवं सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष पेंशन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में आयोजित इन शिविरों में 1300 से अधिक हितग्राहियों की पेंशन संबंधी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि जनपद पंचायत कांकेर के ग्राम पंचायत डुमाली में मुख्य शिविर आयोजित किया गया, जहां लगभग 500 हितग्राही उपस्थित हुए।

Ro.No - 13672/156

शिविर में पेंशन जांच, सत्यापन, मोबाइल नंबर जोड़ने तथा नए आवेदन स्वीकृति जैसी प्रक्रियाएं त्वरित और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुईं। इस अवसर पर विकासखंड कांकेर के वृद्धजनों को 50 छड़ियां, दिव्यांगजन को 5 व्हीलचेयर एवं 1 बैटरी चालित ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया।

समाज कल्याण विभाग की इस पहल से हितग्राहियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं लाभ समय पर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, जनपद पंचायत कांकेर की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती तारिणी ठाकुर, श्री ईश्वर कावड़े आदि उपस्थित रहे। साथ ही विभागीय अमला मौजूद था।
28 सितंबर को लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित किया जाएगा प्रमाणीकरण शिविर

उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि सेवा पखवाड़ा एवं रजत जयंती वर्ष के अवसर पर रविवार 28 सितंबर को 11 बजे से लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर के परिसर में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं सहायक उपकरण वितरण आदि किया जाएगा। इसके लिए हितग्राही को आधार, दिवयांगता दर्शित पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड के साथ उपस्थित होने कहा गया है। सहायक उपकरण के लिए आय, राशनकार्ड, मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी प्रमाण पत्र ( जिनका मेडिकल नहीं बना उनका शिविर में बनाया जाएगा), पासपोर्ट फोटो 4, से
आदि की मूलप्रति और छायाप्रति लानी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here