Home Blog सेवा भारती समिति रायगढ़ ने महानवमी पर किया 108 कन्याओं का पूजन

सेवा भारती समिति रायगढ़ ने महानवमी पर किया 108 कन्याओं का पूजन

0

Seva Bharti Samiti Raigarh performed the worship of 108 girls on Mahanavami.

भक्तिमय वातावरण में हुई मां दुर्गा की आरती एवं कन्या भोज का आयोजन

Ro.No - 13672/156

रायगढ़। शारदीय नवरात्र की महानवमी तिथि पर मां शक्ति स्वरूपा की आराधना हेतु सेवा भारती समिति रायगढ़ द्वारा विशेष आयोजन किया गया। 1 अक्टूबर को कोतरा रोड स्थित सुदर्शन कुंज परिसर में 108 कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें देवी स्वरूप मानकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नवरात्र पर्व का उल्लास चारों ओर छाया रहा और धार्मिक आस्था, सेवा भाव व सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

पूजन कार्यक्रम में पूरे वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए मां दुर्गा की भव्य आरती की गई। इसके पश्चात् कन्या भोज का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और कन्याओं का आतिथ्य कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर सेवा भारती समिति रायगढ़ के पदाधिकारी गण, समाज के गणमान्य नागरिक तथा मातृ शक्तियां बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। सभी ने मां दुर्गा से देश और हिंदू समाज की मंगलकामना, सुख-समृद्धि एवं कल्याण की प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here