मेष राशि ।। आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा. हालांकि, अपनों का सुख व सहयोग मिलने से कुछ कार्य आसानी से पूरे होंगे. इसके अलावा ननिहाल से शुभ समाचार मिल सकते हैं.
वृषभ राशि।। आज धन की स्थिति कुंडली में मजबूत रहेगी. साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन में प्रसन्नता बनी रहेगी. इसके अलावा दिन खत्म होने से पहले शुभ व अनुकूल समाचार मिल सकता है.
मिथुन राशि ।। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से संबंधों में मधुरता आएगी. यदि आज आप सजगता से कार्य करेंगे तो सफलता व उद्देश्यों की पूर्ति होगी. इसके अलावा पारिवारिक सुख प्राप्त होगा
कर्क राशि।। आज के दिन कई अधूरे काम पूरे होंगे. साथ ही घर-परिवार में शुभ व धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. इसके अलावा सुख-साधन बढ़ेगा और अपनों की सफलता से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी.
सिंह राशि ।। आप अपनी मेहनत से बौद्धिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे. साथ ही कार्यक्षेत्र में उच्च अभिलाषाओं की पूर्ति होगी. इसके अलावा आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और राजनीति में ख्याति बढ़ेगी.
कन्या राशि ।। आज आप बोलने में बहुत सावधानी रखें और अपनों से आशा न रखें. आज का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा, लेकिन मन में आलस्य व निराशा के भाव रहेंगे.
तुला राशि ।। जातक कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे. हालांकि, मन में किसी बात को लेकर दुविधा रहेगी. दिन खत्म होने से पहले साहसिक कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है.
वृश्चिक राशि।। लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करने से वृश्चिक राशिवालों को लाभ होगा, लेकिन प्रतिस्पर्धा व द्वेष का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा पुराने निवेश का फल अच्छा मिलेगा.
धनु राशि ।। धनु राशिवालों की आज धर्म में श्रद्धा बढ़ेगी. साथ ही भौतिक ऐश्वर्य के साधनों में बढ़ोतरी होगी. आज विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा. हालांकि, नए अनुबंध होने से सोच में परिवर्तन आएगा.
मकर राशि ।। साझेदारी के व्यवसाय में जिद्द करने के कारण घाटा व धोखा मिलना संभव है. हालांकि, मानसिक तनाव बढ़ेगा और शारीरिक कष्ट रहेगा. इसके अलावा आलस आपके ऊपर हावी रहेगा.
कुंभ राशि ।। दिन की शुरुआत में आलस रहेगा, जिस कारण कुछ कामों में विलंभ होगा. इसके अलावा कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद होगा. युवावर्ग आज माता-पिता के फैसले के विरुद्ध जाकर कोई कार्य कर सकते हैं. हालांकि, प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलने के योग हैं.
मीन राशि ।। सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए उचित रहेगा. हालांकि, कर्ज लेते या देते समय सतर्क रहें. उम्मीद है कि आज आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी.

