So far, 14993 mm of rainfall has been recorded in the district.
उतर बस्तर कांकेर 03 अक्टूबर 2025/ जिले में 01 जून से अब तक कुल 14993.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। कलेक्टर कार्यालय की भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक सर्वाधिक वर्षा कोयलीबेड़ा तहसील में 1733.4 मिलीमीटर तथा सबसे कम कांकेर तहसील में 1035 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर तहसील में 1644.5 मिलीमीटर, दुर्गूकोंदल तहसील में 1717 मिलीमीटर, चारामा तहसील में 1195.8 मिलीमीटर, अंतागढ़ में 1435.7, पखांजूर में 1268.4 नरहरपुर में 1048.7, सरोना में 1040.2 मिलीमीटर, आमाबेड़ा में 1481.9 मिलीमीटर और बांदे तहसील में 1393.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नरहरपुर तहसील में सबसे अधिक 59.1 मिलीमीटर और पखांजूर तहसील में सबसे कम 2.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।



