Home Blog मस्तूरी में मां दुर्गा जी का विसर्जन हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण संपन्न

मस्तूरी में मां दुर्गा जी का विसर्जन हर्षोल्लास एवं शांतिपूर्ण संपन्न

0

*प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*

मस्तूरी।नवयुवक दुर्गोत्सव एवं दशहरा समिति दुर्गा चौक मस्तूरी के तत्वाधान में माता रानी दुर्गा जी का नौ दिनों तक विधिवत पूजा-अर्चना और रात्रिकालीन जस गीतों माता का जागरण के साथ मां नवदुर्गा की भव्य आराधना की गई। ग्रामवासियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ नवरात्रि पर्व एवं विजयदशमी पर्व का भक्ति भाव में डूबे रहे।

Ro.No - 13672/156

रविवार को दोपहर से पारंपरिक मांदर राज बैंड, गड़वा बाजा, करमा नित्य, तथा धुमाल साथ ही मात्र शक्तियों की भजन करते नृत्य-गान करते हुए मां दुर्गा की शोभायात्रा पूरे गांव में निकाली गई। इस दौरान गांव की महिलाओं ने अपने-अपने द्वार पर सुंदर रंगोलियां सजाई, दीप प्रज्वलित किए और परिवार एवं गांव की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए मां की आरती उतारी।
यह शोभायात्रा दुर्गा चौक से प्रारंभ होकर पुरानी बस्ती जयरामनगर चौक बस स्टैंड ब्लॉक कॉलोनी शांति चौक राठौर मोहल्ला तथा पनभरीया पारा होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के पश्चात मां दुर्गा की प्रतिमा को गांव के ही पनभरिया तालाब में नम आंखों से विदाई दी गई। विसर्जन अवसर पर हजारों की संख्या में महिला-पुरुषों की सहभागिता और श्रद्धा देखने योग्य रही।

*पुलिस व्यवस्था रहि चुस्त दुरुस्त*
*मस्तूरी थाना प्रभारी हरीश चंद्र टांडेकर ने अपनी स्टॉप के साथ मां के विसर्जन में स्वयं सम्मिलित होकर विसर्जन झांकी शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने में अहम भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here