अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज ₹60 करोड़ की ठगी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने जांच तेज कर दी है। EOW ने हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी से करीब साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की। इस मामले में अब तक इस जोड़े समेत कुल पाँच लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला मुंबई के कारोबारी दीपक कोठारी (60) की शिकायत पर आधारित है। कोठारी ने आरोप लगाया है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने एक लोन-कम-इन्वेस्टमेंट डील में उन्हें ₹60 करोड़ का नुकसान पहुँचाया। कोठारी की शिकायत पर अगस्त में जुहू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसे बाद में EOW ने अपने हाथ में ले लिया। जांच के दौरान कई वित्तीय दस्तावेजों और बैंक ट्रांजैक्शनों की गहन पड़ताल की जा रही है।
कंपनी की भूमिका और संदिग्ध ट्रांजैक्शन
यह पूरा मामला होम शॉपिंग और ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म कंपनी से जुड़ा है, जिसकी स्थापना कुछ साल पहले बड़े स्तर पर की गई थी, लेकिन अब यह लिक्विडेशन (समापन) में जा चुकी है।
- EOW ने कंपनी से जुड़े रेज़ॉल्यूशन प्रोफेशनल राजेंद्र भूताड़ा का भी बयान दर्ज किया है।
- EOW ने स्पष्ट किया है कि जांच अभी शुरुआती चरण में है और संदिग्ध ट्रांजैक्शनों के चलते दस्तावेजों में कई नए नाम सामने आ सकते हैं।
उन्होंने बिपाशा बसु, नेहा धूपिया और एकता कपूर जैसी बॉलीवुड हस्तियों को प्रोफेशनल फीस के रूप में दिया था। हालांकि, EOW ने अभी तक इन दावों की पुष्टि नहीं की है और जांच जारी है। EOW ने साफ किया है कि जल्द ही कई नए गवाहों से भी पूछताछ की जाएगी।
ये भी पढ़िए –



