Home Blog आरएसएस ने विजयादशमी उत्सव पर सरोना खण्ड ग्राम जामगांव में किया पथ...

आरएसएस ने विजयादशमी उत्सव पर सरोना खण्ड ग्राम जामगांव में किया पथ संचलन

0

RSS organised a procession in Sarona Block village Jamgaon on the occasion of Vijayadashami festival.

गौरव शोरी कांकेर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गाँव के बस्ती में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक विवेक वर्मा जी ने उपस्थित स्वयंसेवकों और नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा संघ का उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित कर राष्ट्र को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा भारत हजारों वर्षों तक पराधीनता की जंजीरों में जकड़ा रहा, जिसके दौरान हिंदू समाज पर अत्याचार, शोषण और अन्याय हुआ। माताओं-बहनों की अस्मिता असुरक्षित रही और समाज अपने

Ro.No - 13672/156

आत्म गौरव से दूर होता गया। ऐसे समय में संघ ने समाज में जागृति लाकर भारतीय संस्कृति,

परंपरा और जीवन मूल्यों की रक्षा का कार्य किया। मुख्य वक्ता जिला सह कारवा तिलक सिन्हा ने कहा आज का समय स्वाभिमान और स्वदेशी का है। यदि भारत को बलशाली और विश्वगुरु बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को स्व का बोध होना चाहिए।

उन्होंने आह्वान किया कि हमें अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करना चाहिए और अपनी भाषा, भूषा, भोजन और भ्रमण में भारतीयता को अपनाना चाहिए। यही सच्चा राष्ट्रभक्ति का मार्ग है। कार्यक्रम में गाँव के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासित पथ संचलन किया। नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता, गांव प्रमुख एवं जनपद सदस्य भगवती वेदबती शोरी, सरपंच भगवती भगवती उइके, उपसरपंच सुरेश शोरी, ग्राम सभा अध्यक्ष रतनू नेताम, पूर्व उपसरपंच कोमल सी मरकाम, हीरा मरकाम, सहकार्यवाहक राकेश नागवंसी, खंड कार्यवाहक सरोना किशोर भास्कर, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल पदाधिकारी कार्यकर्ता धर्मेंद्र सुरजिया, गौरव शोरी, सतीश राठौर, महेश कौशिक, सोनू यादव, हरीश ठाकुर, आलोक कौशिक, मनीष बघेल ,युवराज सिन्हा, गोकारण सिन्हा, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी सानू बघेल, पल्लवी यादव, भावना सिन्हा, दामिनी यादव, अरीसी नाग, जयंती यादव, अजीत नेताम, फूलचंद यादव, हरिचंद सिन्हा, लखन यादव, उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here