In Masturi, the observer team held a meeting on the selection process of the District President of the Congress Organization Creation Campaign and took the opinion of the workers.
मस्तूरी।कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्ष की चयन प्रक्रिया एआईसीसी के आब्जर्वर एम पी नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार पूर्व विधायक श्री धनेश पाटिला श्री नरेश ठाकुर ने मस्तूरी के दिनेश मंगलम भवन में मस्तूरी विधानसभा के दोनों ब्लॉक मस्तुरी व सीपत के काँग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक लेकर वन टू वन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के नाम पर रायशुमारी किए। बैठक की शुरुआत में मस्तूरी के लोकप्रिय विधायक दिलीप लहरिया ने पर्यवेक्षक उमंग सिंगार का स्वागत करते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। तत्पश्चात बैठक लेते हुए मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूरे देश में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा देने का कार्य चल रहा है आप जैसे कार्यकर्ताओं की एकजूटता से जनता के बीच कांग्रेस की सकारात्मक छवि बनी है और बन रही है संगठन की मजबूती के लिए अनुशासन और आपसी सम्मान जरूरी है आम जनता भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है भाजपा का कार्य सिर्फ फूट डालो राज करो यही कर रही है युवाओं को नौकरी के नाम से ठगा किसान खाद के कारण दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है बिजली की हालत गंभीर है इसलिए आवो हम और आप सब मिलकर भाजपा को सबक सिखाएं तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करें ।साथ ही संगठन की मर्यादा में हम सबको मिल कर कार्य करने है कार्यकर्ताओं की राय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
इस बैठक में संगठन के पर्यवेक्षक दल के साथ जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी,मस्तुरी कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय प्रमोद नायक, राजेंद्र शुक्ला, अध्यक्ष राजेंद्र धीवर, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे,राजकुमार अंचल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सूर्यवंशी, पंकज सिंह रविंद्र सिंह राजकुमार तिवारी त्रिलोक श्रीवास उमेंद्र कुर्रे दुबे सिंह कश्यप जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह जिला सदस्य सतकली बावरे,दामोदर कांत, महेंद्र गंगोत्री वीरेंद्र शर्मा,मनोहर कुर्रे मेघनाथ खांडेकर अखिलेश दुबे, सरपंच संघ अध्यक्ष छवि बंजारे सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर साहू पूर्व सरपंच प्रदीप सोनी, कांग्रेस समन्वयक भोला राम साहू, कांग्रेस नेता अरविंद लहरिया,पूर्व मंडी अध्यक्ष शंकर यादव रामखेलावन यादव लखन टंडन विनोद सिंह, पुत्तन दुबे, पिंटू जांगड़े देव चंद्राकर संजय पांडे उदय भार्गव अमित पांडे राजू तिवारी देव सिंह पोर्ते राजेंद्र राठौर, राजू सूर्यवंशी संतोष भोई उमेश कश्यप के साथ भारी संख्या मे कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता
इस बैठक में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं में प्रमुख रूप से किरण तिवारी,बृंदम बिन्दु जायसी, रमा शुक्ला शुक्रिता बादल खूंटे, कमल,वहीदा, फरीदा,बिना मसीह, ज्योति, प्रीति पाटनवार, कलवती लहरे, तथा अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।



