Home Blog  चारामा पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेज के आधार पर वन अधिकार पट्टा...

 चारामा पुलिस द्वारा कूट रचित दस्तावेज के आधार पर वन अधिकार पट्टा प्राप्त किए 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

0

Charama police arrested 03 accused who had obtained forest rights lease on the basis of forged documents.

पुलिस थाना चारामा जिला उत्तर बस्तर कांकेर
दिनांक 12.10.2025

Ro.No - 13672/156

मामले संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम मयाना के आवेदक गण एवं ग्रामवासी मयाना द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चारामा को ग्राम पंचायत मयाना में शासकीय भूमि में अवैध पट्टा वितरण किए जाने के संबंध में शिकायत देने पर शिकायत जांच कर आरोपी जीवन ठाकुर एवं अन्य के द्वारा अवैध वन अधिकार मान्यता पत्र कूट रचना व धोखाधड़ी से बनवाकर शासन को 5,17,773 रुपए का हानि पहुंचा है की जांच रिपोर्ट पर से थाना चारामा में अपराध क्रमांक 123/ 25 कायम कर विवेचना में लिया गया था। कि उमनि./ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आई. के. एलिसेला के निर्देशन पर अति. पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी कांकेर श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान कार्यवाही करते हुए आरोपितों 1. जीवन ठाकुर पिता रामदयाल उम्र 49 वर्ष निवासी मयाना. 2 शोप सिंह पिता शिव प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी मयाना. 3 नीरज कुमार पोया पिता जीवन उम्र 23 वर्ष सभी निवासी – ग्राम मयाना थाना चारामा, जिला उ.ब. कांकेर को धारा 420, 467, 468, 34 आईपीसी एवं 340 बीएनएस में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्री तेज वर्मा, थाना प्रभारी चारामा, उपनिरीक्षक रनेश सेठिया, सउनि भकेश पटेल, आरक्षक अनिल जैन, जितेंद्र नाग एवं अन्य थाना चारामा स्टॉफ का अहम भूमिका रहा है।

 गिरफ्तार आरोपीः-
– 1. जीवन ठाकुर पिता रामदयाल उम्र 49 वर्ष निवासी मयाना. 2 शोप सिंह पिता शिव प्रसाद उम्र 60 वर्ष निवासी मयाना. 3 नीरज कुमार पोया पिता जीवन उम्र 23 वर्ष सभी निवासी – ग्राम मयाना थाना चारामा, जिला उ.ब. कांकेर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here