Home Blog  प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 01 फरार आरोपी को पुलिस ने...

 प्रतिबंधित टेबलेट एवं सीरप बेचने वाले 01 फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

Police arrested one absconding accused selling banned tablets and syrups.

दिनांक 12.10.2025

Ro.No - 13672/156

थाना कांकेर जिला उ.ब. कांकेर (छ.ग.)
 नशीली टेबलेट एवं सीरप को उड़ीसा मेडिकल दुकान से बिक्री करने वाले 01 आरोपी गिरफ्तार।
 लाभ अर्जित करने के नियत से नशीली टेबलेट एवं सीरप को कांकेर शहर में बिक्री करवाना पड़ा भारी
 पुलिस पेट्रोलिंग एवं लगातार पैदल गस्त कर अपराध की रोकथाम कार्यवाही जारी।
 गिरफ्तार आरोपीः-
1.आरोपी जामी राजु पिता रूशीदासु उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम पोड़िया गोपी सायपारा जिला मलकानगिरी थाना पोड़िया(उड़िसा)
—-0000—-
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्र कार है कि श्रीमान उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उ.ब.कांकेर श्री आई.के. एलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीश्रीमाल (भापुसे) भानुप्रतापपुर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में एवं अनु. अधिकारी पुलिस श्री मोहसीन खान के पर्यवेक्षण में शहर में दिन में पैदल, बाईक गस्त एवं रात्रि गस्त पेट्रोलिग बढ़ाकर शराबियों, नशेड़ी, गजेड़ियो, अवैध शराब बिक्री, नशीली पदार्थ का सेवन कर उत्पात करने वाले के विरूध थाना कांकेर में दर्ज अपराध के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया जिसमेंः-

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दिनेश कोर्राम निवासी अघन नगर कांकेर, राजकुमार सरकार निवासी राजापारा कांकेर तथा विधि से संघर्षरत बालक सभी अपने कब्जे में अवैध मादक पदार्थ नशीली प्रतिबंधित टेबलेट एवं सिरप रखकर नया बस स्टैंड बाजार डोम में बिकी हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर तस्दीक करने पर नया बस स्टैंड बाजार डोम में 03 व्यक्ति एक लाल काला रंग की स्कुटी के पास खड़े होकर आपस में कुछ बातचीत कर रहे थे जो पुलिस वाहन को देखकर इधर उधर भागने लगे जिन्हें हमराह स्टाफ एवं गवाहान की मदद से घेराबंदी कर पकड़कर अभिरक्षा में पुलिस द्वारा गवाहो के समक्ष 1.संदेही दिनेश कोर्राम के नीला रंग के जींस पाकेट से नीला रंग के जींस पैकेट में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 60 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी व एक पुरानी इस्तेमाली लाल काला रंग का होण्डा डीओ स्कुटी क सीजी 19 बीपी 9711 एवं उसके डिग्गी में रखा NITROSUN 10 टेबलेट 42 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी तथा एक पुरानी इस्तेमाली क्रीम कलर का वन प्लस नाॅर्ड सी.ई. लाईट मोबाईल कुल मादक पदार्थ नशीली NITROSUN 10 टेबलेट 102 नग एवं ANYREX plus सिरप 04 नग शीशी संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ तथा संदेही राजकुमार सरकार के ग्रे कलर के लोवर पाॅकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी एवं एक पुरानी इस्तेमाली मोबाईल संदेही की आधिपत्य से बरामद हुआ एवं विधि से संघर्षरत् बालक के काला रंग के लोवर पाकेट से NITROSUN 10 टेबलेट 50 नग एवं ANYREX plus सिरप 02 नग शीशी बरामद हुआ थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 357/2025 धारा 21, 22, 29 NDPS ACT कायम कर विवेचना में लिया गया उक्त प्रकरण के संदेहियों से पुछताछ के दौरान अपने साथी अल्ताफ (खिलौड़ी) निवासी कांकेर, वरूण नेताम निवासी कांकेर, निमेश मेहरा निवासी टिकरापारा संतोषी मंदिर के सामने कांकेर के साथ ग्राम पोड़ी उड़ीसा के राजु मेडिकल स्टोर से खरीद कर लाकर योजना बनाकर लाभ अर्जित करने के लिए कांकेर शहर में बिकी करना बताये प्रकरण में फरार आरोपी जामी राजु पिता रूशीदासु उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम पोड़िया गोपीसायपारा जिला मलकानगिरी थाना पोड़िया(उड़िसा) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर दिनांक 12.10.2025 को पेश किया गया सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, उप निरीक्षक मनोरथ जोशी, प्रआर.सत्य प्रकाश, ओमप्रकाश कृषान,आर शक्ति सिंह का अहम भूमिका रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here