Home Blog ग्राम पंचायत ढनढनी में सात दिवसीय रामायण का आयोजन, भक्ति और उल्लास...

ग्राम पंचायत ढनढनी में सात दिवसीय रामायण का आयोजन, भक्ति और उल्लास का माहौल

0

Seven-day Ramayana festival organised in Gram Panchayat Dhandhani, atmosphere of devotion and joy

सरसीवा– ग्राम पंचायत ढनढनी में इन दिनों सात दिवसीय रामायण पाठ का भव्य आयोजन चल रहा है। इस आयोजन में बाहर से पधारी भजन मंडली द्वारा मधुर भजनों और रामकथा का श्रवण कराया जा रहा है, जिसे सुनने प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो रहे हैं।

Ro.No - 13672/156

आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं और आगंतुकों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान पूरा गांव भक्ति, संगीत और आनंद के रंग में रंग गया है। आसपास के गांवों से भी लोग बड़ी संख्या में ढनढनी पहुंचकर रामकथा और भजनों का रसपान कर रहे हैं।

आयोजन के पंचम दिवस पर भगवान श्रीराम के विवाह प्रसंग की झांकी निकाली गई, जिसमें डीजे की धुनों पर श्रद्धालु बाराती बनकर झूमते नजर आए। “जय श्रीराम” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय बन गया।

इस सात दिवसीय रामायण आयोजन ने ग्रामवासियों में धार्मिक उत्साह के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव का सुंदर संदेश भी दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here