Home Blog मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में घटिया निर्माण नवागांव झोथा के ग्रामीणों ने...

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में घटिया निर्माण नवागांव झोथा के ग्रामीणों ने जांच और पुनर्निर्माण की मांग उठाई

0

The villagers of Navagaon Jhotha demanded an inquiry and reconstruction of the poor construction under the Chief Minister’s Village Road Scheme.

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली -लोरमी – मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम पंचायत लाखासार के आश्रित ग्राम नवागांव झोथा में हाल ही में गौरव पथ (सीसी रोड) का निर्माण कराया गया है, लेकिन मात्र 15 दिन बीतते ही सड़क में जगह-जगह दरारें उभर आई हैं। इससे ग्रामीणों में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीण दुर्गेश साहू, गोविंद राम साहू (पंच प्रतिनिधि) एवं अन्य लोगों ने बताया कि 10 से 15 मीटर तक पन्नी नहीं डाली गई, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हुई है। वहीं 20 से 25 फीट हिस्से में पानी नहीं डाला गया, व 10 से 15 फीट में सी. सी. रोड में पन्नी नहीं डाले है जिसके कारण सीमेंट-कंक्रीट सही ढंग से जम नहीं पाया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर साइड शोल्डर पर गिट्टी खुली पड़ी है, और कई स्थानों पर सिर्फ 4 से 5 इंच मोटी ढलाई की गई है। इतना ही नहीं, प्रति हांडी 25 बोरी सीमेंट डालने का प्रावधान होने के बावजूद ठेकेदार ने 18 से 19 बोरी सीमेंट का ही उपयोग किया। निर्माण की कुल लंबाई लगभग 500 मीटर और चौड़ाई 5 मीटर बताई जा रही है। इस संबंध में जब साइट इंजीनियर मोनीष पटेल से बात की गई, तो उन्होंने “सब ठीक है” कहकर पल्ला झाड़ लिया और बाद में फोन काट दिया। वहीं, एसडीओ सूर्यवंशी ने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गुणवत्ता परीक्षण कराए जाने और सड़क के पुनर्निर्माण की मांग की है ताकि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ वास्तव में जनता तक पहुँच सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here