Home Blog दुर्गूकोंदल के कँगलू कुम्हार कॉलेज में चैतन्य संस्था ने जेंडर समानता और...

दुर्गूकोंदल के कँगलू कुम्हार कॉलेज में चैतन्य संस्था ने जेंडर समानता और बाल विवाह पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया

0

Chaitanya Sanstha organised an awareness programme on gender equality and child marriage at Kanglu Potters College, Durgukandal.

कांकेर। दुर्गूकोंदल ब्लॉक के कँगलू कुम्हार शासकीय महाविद्यालय में चैतन्य संस्था द्वारा “जेंडर समानता, बाल विवाह कानून और अधिकार” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में चैतन्य संस्था से जिला समन्वयक वंदना बघेल, टी.ए. पूर्णिमा मंडल एवं सत्यभामा यादव, महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला समन्वयक अमित बघेल और सीमा यदु विशेष रूप से उपस्थित रहीं। वहीं कॉलेज की ओर से प्राचार्य राकेश घोष सहित स्टाफ और विद्यार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Ro.No - 13672/156

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जेंडर समानता की अवधारणा से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने घरों, कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में होने वाले लैंगिक भेदभाव पर चर्चा करते हुए बताया कि समाज में समानता का माहौल बनाने के लिए सोच में बदलाव आवश्यक है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने विद्यार्थियों को POSCO कानून और बाल विवाह निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा ऐसे मामलों के दुष्परिणामों से सचेत किया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की बाल विवाह या उत्पीड़न की स्थिति बनते ही तुरंत प्रशासन या संबंधित विभाग को सूचना दें।

चैतन्य संस्था द्वारा यह जागरूकता अभियान जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में निरंतर चलाया जा रहा है, ताकि युवाओं में समानता, अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here