मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सुकुलकारी में गोवंश की मृत्यु की जानकारी होने पर नवनियुक्त गौ सेवा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र दुबे ने अतिरिक्त उपसंचालक पशु चिकित्सालय मस्तूरी से कहा कि मस्तूरी के ग्राम सुकुलकारीमें अस्थायी बाड़ा केपास बाहरी क्षेत्र में 04 पशुओं की मृत्यु हो गयी।
उक्त संबंध में दुबे ने निर्देशित किया कि स्थल निरीक्षण कर मौके पर मृत एवं बीमार पशुओं की जानकारी, जरूरी हो तो एफआईआर की कॉपी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं घटना की वस्तुस्थिति का संपूर्ण प्रतिवेदन अधोहस्ता क्षरी कार्यालय को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने को कहा ताकि हम सब को सही जानकारी हो सके।
Ro.No - 13672/156



