Home छत्तीसगढ़ विकास विरोधी तत्व कर रहे उल जुलूल बयान बाजी

विकास विरोधी तत्व कर रहे उल जुलूल बयान बाजी

0

 

मिडिया में शिकायत की धमकी दे कर्मचारियों पर बना रहे दबाव

Ro.No - 13672/156

पूर्व अध्यक्ष के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं सभी कार्य -सिल्लू चौधरी

घरघोड़ा—मिडिया में नगर पंचायत घरघोड़ा में भ्रष्टाचार की शिकायत करने की धमकी नुमा समाचार जारी कर वर्तमान में हो रहे विकास कार्यों में अड़ंगा डालकर अपनी महत्ता सिद्ध करने की असफल कोशिश करने वाले खुद के नाम के साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि जोड़कर अपने नाम के वजन को बढ़ाना चाहते हैं पर जनता को पता है की ये मौसमी नेता लाइम लाइट में आने के लिए ऐसी कलाबाजियाँ दिखाते रहते हैं इस कलाबाजी से विकास रुकेगा नहीं बल्कि हम दुगुनी ऊर्जा के साथ नगर के हर वार्ड के हर व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंचाने में लगे रहेंगे यह कहना है की नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिँह चौधरी का।अनौपचारिक वार्ता में श्री चौधरी ने बताया की मिडिया में जिस कार्य में भ्रष्टाचार का आरोपी लगा कर इतनी हाय तौबा मचाई जा रही उस कार्य की स्वीकृति शिकायत कर्ता के भाई के कार्यकाल में हुयी थी ज़ब वो मेरे पूर्व अध्यक्ष पद पर थे आज उनके कार्यकाल के भ्रष्टाचार के दाग़ के छींटे जो इस कार्यकाल में लगाने की कोशिशे हो रही वो उनकी नासमझी के अलावा कुछ नही है।

कर्मचारियों को डरा के दबाव बनाने की है राजनीती – चौधरी

नप अध्यक्ष ने आगे बताया की ये शिकायत करने की धमकी दे कर कर्मचारियों को डरा कर दबाने की राजनीती है। शिकायत की धमकी का समाचार प्रकाशित करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिशे केवल नगर विकास को बाधित करने का प्रोपगेंडा है और जनता इनके चाल और चरित्र को भली भांति समझ चुकी है। जनता और प्रशासन को गुमराह करके अपने भाई के कार्यकाल में स्वीकृत कार्यों को भ्रष्टाचार का टैग देकर इस कार्यकाल के विकास के पहिये को रोकने की साजिश का परिणाम इन्हें जरूर मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here