Home Blog एनटीपीसी लारा के लापरवाही से युवक का अकाल मृत्यु

एनटीपीसी लारा के लापरवाही से युवक का अकाल मृत्यु

0

Negligence of NTPC Lara led to premature death of a youth

एनटीपीसी लारा द्वारा कराए जा निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने के कारण बीते शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे एक 28 वर्ष के युवा का निधन हो गया जिसको लेकर मृतक के संबंधितों एवं जागरूक लोगों ने प्रबंधन के प्रति गहरा रोष प्रकट किया है। जानकारी के मुताबिक एनटीपीसी प्रभावित ग्राम देवालसुरा के निवासी पिंटू कौनद पिता बलराम उम्र 28 वर्ष ntpc क्षेत्र से काम करते हुए वापिस आ रहा था कि एनटीपीसी के मंत्रीनगर के पास ग्राम देवालसुरा सीमा में खुदे हुए गहरे नाली में गिर गया। उक्त नाली निर्माण को पिछले कई महीनों से अधूरा छोड़ दिया गया है और वहीं सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है जिसके कारण दिन को भी लोगों को आवागमन में असुविधा हो रहा है और रात को वहां प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से आए दिन लोग गिरते पड़ते आ रहे हैं और आज यही नली में प्रकाश के अभाव के कारण पिंटू कौन द की मृत्यु हो गई है। ज्ञात हो कि एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा प्रभावित ग्राम के लोगों के बीच विकास कार्यों के साथ ही जरूरतों को लेकर बैठक लिया जाता रहा है इसी कड़ी में कुछ ही दिन पहले देवालसुरा के सरपंच कृष्ण कुमार डनसेना ने प्रमुखता से अधूरे नाली कार्य को पूरा करने और वहां लाइट लगाने के लिए निवेदन किए थे। जिसमें एनटीपीसी प्रबंधन ने बताया था लगाए लाइट बल्ब चोरी हो जाते है इसलिए लाइटिंग नहीं की जा रही है। चोरी होना कितना सच है ये तो पता नहीं लेकिन आज नाली के पास लाइट होता तो पिंटू की मौत नहीं होती।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here