Timber smuggling busted in the dead of night, Rohit Mittal and Mahendra arrested, Himanshu Singh absconding
रायगढ़ में तेंदू–खैर लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, हिमांशु सिंह की तलाश तेज
कुरमापाली- गोर्रा मार्ग पर छापा: लकड़ी तस्करी करते पकड़े गए रोहित मित्तल और महेंद्र , ट्रक सहित स्कॉर्पियो भी जब्त
रायगढ़। वनमंडल अधिकारी रायगढ़ के दिशा-निर्देश पर एसडीओ फॉरेस्ट रायगढ़ के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बीती रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए अवैध लकड़ी की तस्करी को लोडिंग के दौरान ही रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई रायगढ़ वन परिक्षेत्र प्रभारी अधिकारी हेमलाल जायसवाल के नेतृत्व में की गई।
लोडिंग के दौरान पकड़ा गया 14 चक्का ट्रक और स्कॉर्पियो
मिली जानकारी के अनुसार, कुरमापाली और गोर्रा मार्ग के बीच रात में तस्कर तेंदू और खैर प्रजाति की लकड़ियों की लोडिंग कर रहे थे।
वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देते हुए एक 14 चक्का ट्रक क्रमांक HR 69 D 9616 और एक स्कॉर्पियो क्रमांक HR 13 V 0230 को जब्त किया।
टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से तस्करी की यह बड़ी खेप पकड़ी गई।
तेंदू और खैर की लकड़ियां जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
वन विभाग की कार्रवाई में तेंदू और खैर की भारी मात्रा में लकड़ियां बरामद की गई हैं। वन विभाग ने वन अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर दोनों वाहनों को सीज कर लिया है। मौके से महेंद्र यादव आत्मज मालिकराम यादव और रोहित मित्तल आत्मज सुभाष मित्तल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि हिमांशु सिंह नामक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
कार्रवाई के लिए Por No. 6682/10 दिनांक 23/10/2025 जारी किया गया है।
एसडीओ फॉरेस्ट के निर्देशन में जांच तेज, बड़ा रैकेट होने की आशंका
लोडिंग की सूचना मिलते ही टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि “यह केवल एक ट्रक की घटना नहीं है, बल्कि तस्करी का बड़ा नेटवर्क हो सकता है।
वन परिक्षेत्र प्रभारी हेमलाल जायसवाल ने बताया कि लकड़ी, दो वाहन जब्त किया गया है। पीओआर प्रकरण जारी कर नियमानुसार करवाई की जा रही है।
जांच के घेरे में आएंगे जिम्मेदार कर्मचारी
सूत्रों के मुताबिक, यह तस्करी पहले से जारी थी। अब जांच का विषय यह है कि लकड़ी किस जंगल से काटी गई, और वहां के संबंधित जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका क्या रही। स्थानीय चर्चाओं में यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।
वन विभाग की सतर्कता से बच नहीं पाए तस्कर
रायगढ़ वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल तस्करों के लिए चेतावनी है, बल्कि इसने यह भी साबित किया है कि विभाग रात-दिन सतर्क है। एसडीओ फॉरेस्ट रायगढ़ के निर्देशन में जांच तेज कर दी गई है ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जा सके,” ।


