उत्तर बस्तर कांकेर, 19 फरवरी 2024/ जिला प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के लिए जिले के ग्राम पंचायतों में चयनित क्लस्टरवार समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 फरवरी को अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम अर्रा एवं देवगांव, चारामा विकासखण्ड के ग्राम शाहवाड़ा और टांहकापार, कांकेर विकासखण्ड के ग्राम अर्जुनी और आलबेड़ा, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम उदयपुर और कोयलीबेड़ा तथा नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम अमोड़ा और बिरनपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगl



