एमसीबी से भगवान दास की रिपोर्ट
एमसीबी/ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोगापानी में PHC प्रभारी बृजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित कर्मियों को कार्यों की समीक्षा करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में किलकारी योजना के तहत सभी ANC (गर्भवती) महिलाओं का मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने, फोन द्वारा स्वास्थ्य शिक्षा प्राप्त करने वाली हितग्राहियों की नियमित फॉलोअप करने तथा मिशन इंद्रधनुष अभियान के माध्यम से हितग्राहियों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही मातृत्व स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत हाई रिस्क श्रेणी की महिलाओं की सूची तैयार कर निरंतर फॉलोअप करने पर विशेष बल दिया गया।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत छूटे हुए हितग्राहियों का ऑनलाइन पंजीयन कर फॉर्म भरने हेतु भी निर्देश जारी किए गए। बैठक में उपस्थित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों को निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तत्परता से कार्य करने को कहा गया।
बैठक में प्रमुख रूप से दिनेश गुप्ता (बीई),बृजेश कुमार (RMA,PHC प्रभारी), मनमोहन कुर्रे (RHO),लाल बहादुर यादव(RHO), बिंदिया (RHO),राधा पाटिल (RHO), बिंदा(RHO), धनेश्वरी (CHO),मीना सिंह(CHO), ऊषा सिंह (BC),रामकली(MT), अनीता(MT), प्रीति नायक(MT), जैनब (MT),उपस्थित रहीं।


