Home Blog धोबनी में किराना दुकान में आग, हजारों का सामान जलकर खाक

धोबनी में किराना दुकान में आग, हजारों का सामान जलकर खाक

0

Fire breaks out at grocery store in Dhobani, goods worth thousands gutted

सरसीवा – सोमवार दोपहर अचानक धोबनी के किराना दुकान में आग लगने की घटना सामने आई। यह आग नीलकंठ साहू की किराना दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है।

Ro.No - 13672/156

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकान का अधिकांश सामान जलकर खाक हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाया। सौभाग्य से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, परंतु दुकान में रखे किराना सामग्री और आवश्यक दस्तावेज पूरी तरह से जल गए, जिससे हजारों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित नीलकंठ साहू को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है ताकि वह अपने व्यवसाय को दोबारा शुरू कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here