Home Blog बेंगपाली में 15 लाख रुपये के शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि...

बेंगपाली में 15 लाख रुपये के शाला भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया

0

Ground breaking ceremony for construction of school building worth Rs 15 lakh was performed in Bengpali.

धोबनी / ग्राम पंचायत बेंगपाली के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में आज सोमवार को 15 लाख रुपये की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान थे, जिनके करकमलों से यह शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर प्रमुख रूप से

Ro.No - 13672/156

नगर पंचायत सरसीवां के अध्यक्ष प्रतिनिधि सोमेश बंजारे,
नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू,
सरसीवां भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम बंजारे,
वरिष्ठ कार्यकर्ता लेख सिंह रात्रे ,
ग्राम पंचायत बेंगपाली के सरपंच राजू साहू , पंचगण
तथा ग्राम के अनेक वरिष्ठजन व नागरिकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह निर्माण कार्य ग्राम के विकास और शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा मिलेगी और ग्राम के शैक्षणिक स्तर में नई ऊर्जा का संचार होगा।

भूमि पूजन के इस अवसर पर ग्रामवासियों ने हर्ष और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कार्य गांव के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सशक्त कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here