Home Blog आज सदन में सीएम सहित ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब ,महतारी...

आज सदन में सीएम सहित ये मंत्री देंगे सवालों का जवाब ,महतारी वंदन, शराब से कमाई, अनियमित कर्मियों के नियमितीकरण पर होगा प्रश्न

0

 

Today in the House, these ministers including CM will answer the questions, there will be questions on Mahtari Vandan, earning from liquor, regularization of irregular workers.

रायपुर। विधानसभा में आज मुख्यमंत्री अपने विभागों के सवाल का जवाब देंगे। वहीं, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सवालों का सामना करेंगे। लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार सदन में सवालों का जवाब देगी। आज प्रश्नकाल में आंगनबाड़ी केंद्रों में गड़बड़ी, कुपोषण अभियान सहित भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन गरमा सकता है। वहीं खाद्य विभाग की गड़बड़ी का मुद्दा भी आज सदन में गूंज सकता है। धान के अवैध भंडारण और परिवहन को लेकर भी सदन में सवाल जवाब होगा।

Ro.No - 13672/156

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मदिरा दुकानों से आय, अधिशेष कर से आय, बिजली विभाग में हुई गड़बड़ियों पर कार्यवाही, अनियमित,संविदा और दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण के लिए बनी कमेटी, उसकी बैठक और कार्यवाहियों पर सवाल पूछा गया है। इसके अलावा रेत उत्खनन व उत्पादन व अवैध उत्खनन पर कार्यवाही, बिजली विभाग के विद्युतीकरण कार्यों,पंप कनेक्शन, राज्य नवाचार आयोगों के सुझावों पर अमल, कुटीर व ग्रामोद्योगो को प्रदत राशि, डीएमएफ मद के कार्यों, एसीबी व ईओडब्ल्यू में दर्ज प्रकरणों पर कार्यवाही, संचार माध्यमों के लिए जारी विज्ञापन राशि की जानकारी मांगी गई है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण, महतारी वंदन योजना के फॉर्म अनाधिकृत व्यक्तियों द्वारा भरवाये जाने व वसूली किए जाने पर कार्यवाही, तीर्थदर्शन योजना, विभिन्न योजनाओं द्वारा दी जा रही पेंशन राशि, कुपोषण के निराकरण हेतु संचालित योजनाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी टू ईंट व गेंहू की आपूर्ति, कुपोषित बच्चों की जानकारी, आंगनबाड़ी केंद्रों में खिलौनों की खरीदी की जानकारी मांगी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here