Home छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग ने बनाया मेरिट सूची में...

महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र और अर्थशास्त्र विभाग ने बनाया मेरिट सूची में स्थान

0

नारायणपुर- शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय बस्तर जगदलपुर द्वारा विभिन्न विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किये विद्यार्थियों की सूची जारी की। गोल्ड मेडल की सूची में शासकीय स्वामी आत्मानंद पी जी महाविद्यालय नारायणपुर के राजनीतिक शास्त्र विभाग एवं अर्थशास्त्र विभाग ने सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया ।ज्ञात हो कि मार्च 2024 में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय द्वारा दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाना है । दीक्षांत समारोह के लिए सत्र 2021-22 एवं सत्र 2022-23 के उन विद्यार्थियों की सूची जारी की गई जिन्होंने मेरिट सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया। दीक्षांत समारोह में उन्हें राज्यपाल महोदय की उपस्थिति एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में गोल्ड मेडल प्रदान किया जावेगा। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 2021-22 अर्थशास्त्र की मेरिट सूची में प्रथम स्थान पूजा देवी पटेल को प्राप्त हुआ है। वही राजनीति शास्त्र विभाग से सत्र 2022 -23 की मेरिट सूची में सुन्ने सिंह ने अपना स्थान सुरक्षित किया। विदित हो कि राजनीति शास्त्र विभाग में अतिथि व्याख्याता के पद पर कार्यरत डॉक्टर मीनाक्षी ठाकुर को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की जावेगी। संस्था प्रमुख डॉक्टर एस आर कुंजाम जी के मार्गदर्शन , श्री किशोर कुमार कोठारी जी के निर्देशन ,श्री घुरवा राम श्याम जी के अथक परिश्रम डॉक्टर वंदना नेताम जी के सार्थक प्रयासों से अर्थशास्त्र विभाग को यह उपलब्धि प्राप्त हुई है ।राजनीति शास्त्र विभाग में लंबे समय से अध्यापन कार्य में लगी डॉक्टर मीनाक्षी ठाकुर जी के नेतृत्व में राजनीतिक शास्त्र विभाग नित्य नहीं ऊंचाइयों को छू रहा है। महाविद्यालय में मेरिट सूची स्थान प्राप्त करने से महाविद्यालय की समस्त अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थियों में अत्यंत हर्ष का वातावरण निर्मित हुआ है।

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here