Home Blog छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की शुरुआत — बीजापुर में...

छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की शुरुआत — बीजापुर में कलेक्टर ने की बैठक और प्रेसवार्ता

0

Chhattisgarh begins intensive revision of voter lists – Collector holds meeting and press conference in Bijapur

सभी पात्र नागरिकों का नाम जुड़े, कोई अपात्र न रहे शामिल

Ro.No - 13672/156

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा के बाद बीजापुर जिले में इसका शुभारंभ हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संबित मिश्रा ने इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली और मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा की।

कलेक्टर ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर लगभग 1,000 मतदाता होते हैं और प्रत्येक केंद्र के लिए एक बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) नियुक्त है। BLO घर-घर जाकर नए मतदाताओं के फॉर्म-6 एकत्र करेंगे, आधार लिंकिंग में सहयोग करेंगे और मृत या स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करेंगे। मतदाता ऑनलाइन भी ई-फॉर्म भर सकेंगे।

पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख तिथियाँ इस प्रकार हैं —
प्रशिक्षण कार्य – 28 अक्तूबर से 3 नवंबर 2025,
घर-घर सत्यापन चरण – 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025, मसौदा सूची प्रकाशन – 9 दिसंबर 2025, दावे और आपत्तियाँ – 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026, सुनवाई और सत्यापन – 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026, अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन – 7 फरवरी 2026

कलेक्टर ने बताया कि जिन मतदाताओं के पुराने रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें जन्म, निवास या नागरिकता संबंधी प्रमाणपत्र प्रस्तुत करने होंगे। इनमें जन्म प्रमाणपत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक दस्तावेज, स्थायी निवास या सरकारी पहचान पत्र शामिल हैं।

उन्होंने राजनीतिक दलों से इस अभियान में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया और मीडिया प्रतिनिधियों से व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने की अपील की।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर एवं ईआरओ जागेश्वर कौशल और उप जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण प्रसाद गवेल भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here