Home Blog युवाओं और नव उद्यमियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

युवाओं और नव उद्यमियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0

One day workshop organized for youth and new entrepreneurs

उत्तर बस्तर कांकेर 30 अक्टूबर 2025/जिला उद्योग विभाग छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रैम्प योजना के तहत युवाओं और नव उद्यमियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत सभागार, कांकेर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी ) के महाप्रबंधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक करना और उन्हें एमएसएमई योजनाओं से जोड़ना था, ताकि वे आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सके।

Ro.No - 13672/156

कार्यशाला के दौरान उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं जैसे- उद्यमिता, एमएसएमई, सरकारी योजनाओं की जानकारी, ई-मार्केट की भूमिका, योजनाओं का लाभ तथा 90 दिनों की उद्यमी कार्ययोजना इत्यादि के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा प्रश्नोत्तर सत्र एवं फीडबैक सत्र के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर भी मिला। ट्रेनर के रूप में उद्यमी डॉ. मनोज नाग एवं उद्यमी सुश्री सुस्मिता ने युवाओं को उद्यमिता से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी प्रदान की और सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया। प्रतिभागियों ने उद्यमिता को एक सशक्त कैरियर विकल्प के रूप में स्वीकार किया तथा कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी बताया। इस अवसर पर शासकीय महाविद्यालय कांकेर के प्राचार्य, कंसल्टेंसी सर्विस से पलाश पांडे एवं श्री राकेश तिवारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here