(शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा में शिक्षक मनोज कुमार तिवारी का हुआ विदाई)
सक्ती/ बिर्रा। -शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा में पिछले एक वर्ष से सेवारत रहे शिक्षक मनोज तिवारी जी का आज सेवानिर्वित्त विदाई सम्मान समारोह का आयोजन शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा में रखा गया था। विदाई सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती जी के चैलचित्र पर पूजा अर्चना कर किया गया। विदाई सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एफ आर पटेल ने जीवन परिचय को विस्तार से बताया कहा मनोज तिवारी जी का प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही शासकीय प्राथमिक सिलादेही, हायर सेकेण्डरी स्कूल की शिक्षा रायगढ़ से एवं उच्च स्तर की शिक्षा प्राप्त किए। वही शिक्षा विभाग में प्रथम नियुक्ति सन 1983 में सक्ति क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले डेरागढ़ में हुआ। फिर उन्होंने सेवानिर्वित होने से पहले 15 अक्तूबर 2022 से शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बिर्रा में सेवा प्रदान किए। पटेल सर ने बताया कि मनोज तिवारी ने अपने शिक्षकीय कार्य में 40 वर्ष 11 माह 20 दिन तक सेवा प्रदान कर 31 जनवरी 2024 को सेवानिर्वित् हुए।*
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रितेश रमण सिंह ने कहा कि माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं। उनका स्थान कोई नहीं ले सकता, लेकिन एक शिक्षक ही है जिसे हमारी भारतीय संस्कृति में माता-पिता के बराबर दर्जा दिया जाता है, क्योंकि शिक्षक ही हमें समाज में रहने योग्य बनाता है। शिक्षक को ‘समाज का शिल्पकार’ कहा जाता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य एफ एल साहू ने कहा कि शिक्षक की सेवा बहुत अद्वितीय होती है। एक शिक्षक आजीवन ज्ञान की धारा से जुड़े रहते हैं। वह कार्य से निवृत हो सकता है, लेकिन शिक्षाकार्य से कभी निवृति नहीं ले सकता है। एक शिक्षक का संबंध बच्चों से होता है, जिनका मन सदैव उछलकूद करता रहता है। बच्चों के मन को काबू करके उनको शिक्षित करने का काम एक कुशल शिक्षक ही कर सकता है। इसी तरह मणि लाल कश्यप, दीपक पाल, एमएल साहू, रामकिशोर देवांगन, रूपचंद साहू ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सनद वर्मा ने किया। आभार व्यक्त के के देवांगन ने किया। इस अवसर पर रितेश रमण सिंह, मणि लाल कश्यप, दीपक पाल, एकादशिया साहू, एमएल साहू,रूपचंद साहू, प्राचार्य एफ एल साहू, प्रधान पाठक एस यादव , व्याख्याता के एल कश्यप, एफ आर पटेल, जे आर बघेल, विनोद सांडे, सुशील पटेल, सीता सूर्यवंशी, मनीषा बेबी चौहान, उषा पटेल, रश्मि कुर्रे, उमाशंकर कश्यप, तुलेश्वर देवांगन,पीतांबर कश्यप, रामकिशोर देवांगन, नागेश देवांगन, पत्रकार एकांश पटेल, संजीव पटेल सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।



