Home Blog राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के पूर्व संध्या पर “एका मरम” कार्यक्रम का...

राष्ट्रीय एकता दिवस 2025 के पूर्व संध्या पर “एका मरम” कार्यक्रम का आयोजन

0

“Eka Maram” programme organised on the eve of National Unity Day 2025

गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत् आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर “एका मरम” (एकता वृक्ष रोपण) कार्यक्रम का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर परिसर में किया गया।

Ro.No - 13672/156

शहीदों की स्मृति में व शौर्य की मिट्टी में यह एकता वृक्ष रोपण कार्यक्रम “एका मरम” कार्यक्रम में उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला (IPS) के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारीगण एवं शहीद परिवार सम्मिलित हुए।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री दिनेश कुमार सिन्हा, उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल आप्स) श्री गिरजा शंकर साव, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या), विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरिक्षक श्री गोविंद वर्मा, SI संतोष श्रीवास ASI (M)दीप लता कुलदीप,Asi (M) चिंतेश्वरी सलाम,Asi(M) लीना सिन्हा,HC ललिता कैमरो समेत शहीद परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

“एका मरम” कार्यक्रम के तहत एकता वृक्ष रोपण करके राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ ली तथा देश की एकता और अखंडता को अक्षुण बनाए रखने में सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के अमूल्य योगदान को स्मरण किया गया।
#Ekkamaram #Ekkamirana #EktaDiwas #RunForUnity #KankerPolice #NationalUnityDay #एका_मरम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here