Home Blog गरीबों का सपना साकार कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना

गरीबों का सपना साकार कर रही है प्रधानमंत्री आवास योजना

0

Prime Minister Housing Scheme is making the dreams of the poor come true

पक्का मकान बनने से मंजुबाला की जीवन में आया बदलाव

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर 31 अक्टूबर 2025/ हर व्यक्ति का सपना होता है कि स्वयं का एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिवार के साथ सुखमय जीवन व्यतीत कर सके, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए इसे पूरा करना आसान नहीं होता। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों के सपने को साकार कर रही है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निवास करने वाले गरीब, बेघर और कमजोर वर्ग के परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम सावेर निवासी श्रीमती मंजूबाला शर्मा को भी लाभान्वित किया गया है। उन्हें वर्ष 2024-25 विशेष परियोजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। आवास निर्माण के लिए उन्हें 01 लाख 20 हजार रूपए की राशि के अलावा मनरेगा के माध्यम से 90 दिवस की मजदूरी का लाभ मिला। आवास निर्माण के लिए उन्होंने स्वयं की ओर से 15 हजार रूपए का योगदान दिया। पक्का आवास मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मंजूबाला शर्मा ने बताया कि उनके पति लक्ष्मीकांत शर्मा की नक्सलियों द्वारा हत्या होने के बाद वह अकेली रह गई थी, उनके पास स्वयं का कोई घर नहीं था, वह दूसरों के घर में किराये से रहती थी तथा पेंशन और महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि और ग्राम पंचायत कार्यालय में सफाई कार्य से होने वाली आमदनी से अपना गुजारा चलाती था। नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए विशेष परियोजना के तहत मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्वीकृति मिली, जो मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी थी। उन्होंने कहा कि आज मेरा सपना साकार हुआ है, अब मैं अपने स्वयं के पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन व्यतीत कर रही हूॅ। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से मेरे जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here