Congressmen remembered Sardar Patel and Indira Gandhi
वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी दोनों दृढ इच्छा शक्ति के प्रतीक …..नितिन पोटाई
कांकेर – आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले अखण्ड भारत के निर्माता महान स्वतंत्रता सेनानी लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती एवं भारत की लौह महिलंा दृढ इच्छा शक्ति की प्रतीक पूर्व प्रधान मंत्री प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर कांग्रेसियों ने राजीव भवन कांकेर में कार्यक्रम आयोजित कर दोनों महान विभूतियों के छायाचित्र पर पूजा अर्चना एवं माल्यपर्ण कर भाव भीनी श्रद्धांजली अर्पित की । इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व सदस्य एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नितिन पोटाई ने दोनो नेताओं को महान बताते हुए कहा कि दोनों ही नेता दृढ़ इच्छा शक्ति के प्रतीक थे। जिनसे कांग्रेसियों को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। एक ओर जहां सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के आजादी के बाद 562 देशी रियासतो का भारत संघ में विलय कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य किया वहीं इंदिरा गांधी ने अपनी इच्छा शक्ति के बल पर देश की एकता और अखण्डता को सुनिश्चित करने का कार्य किया।
उन्होने आगे कहा कि सरदार पटेल भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलंन के महान नेता थे। बारदोली में किसानों के लिए उनके द्वारा किये गये आन्दोलन के कारण महिलाओं ने उन्हे सरदार की उपाधि दी थी। देश के आजादी के बाद वे भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री बने। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी इस सदी की महान नेता थी। उन्होनें देश को बाहरी आक्रमणों से सुरक्षित रखा। भारत पाकिस्तान के समय अपनी इच्छा शक्ति के कारण पाकिस्तान को करारा जवाब दिया। तथा अमेरिका के धमकी के सामने भी नही झुकी। जब पंजाब में आतंकवाद चरण सीमा में था तो उसे समाप्त कर देश को मजबूत बनाने में अपना अहम योगदान दिया जिसके लिए उन्हें अपनी जान की कुर्बानी देनी पड़ी । उन्हें अपनी मृत्यु का पूर्वाभास था। इसलिए उड़ीसा में एक सभा के दौरान उन्होंने कहा भी था। कि मुझे विश्वास नही भी मैं जीवित रहू या ना रहू लेकिन जबतक जीवित हूं मेरे खून का एक एक कतरा देश को मजबूती प्रदान करेगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रोमनाथ जैन ने दोनो नेताओं को याद करते हुए उनके द्वारा किए गये कार्यो को उल्लेख करते हुए कांग्रेसियों को उनके बताये मार्ग पर चलने का अनुरोध किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नितिन पोटाई ब्लाक कांग्रेस कमेटी कांकेर ग्रामीण के अध्यक्ष रोमनाथ जैन, पुरूषोत्तम पाटिल, याशीन काराणी, मकबूल खान, दीपक शोरी, अजय सिंह रेणु शिवांकित श्रीवास्तव, नरेश बिछिया, मुकेश तिवारी, चंद्रलोक सिंह ठाकुर अजय भास्वानी, सुमित राय, दिलीप कुमार नाग, गौतम जैन, सरजू राम शोरी पंचराम सलाम, कमलेश कुमार देवांगन, प्रशांत सिन्हा आदि उपस्थित थे।



