On the occasion of National Unity Day 2025, Kanker Police organized Unity Run (“Eka Mirrana”) and Unity Day Pledge
जिला पुलिस कांकेर
दिनांक-31.10.2025
गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस मुख्यालय रायपुर से प्राप्त निर्देशों के तहत् आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ (“एका मिर्राना “) कार्यक्रम का आयोजन नरहरदेव स्कूल ग्राउंड से नया बस स्टैंड डोम कांकेर तक किया गया।
♦️’एका मिर्राना’ : एकता की राह पर कदम से कदम मिलाकर!
जिला कांकेर के विभिन्न विद्यालयों के बालक/बालिकाओं, युवक/युवती एवं नागरिकों को देश की एकता एवं अखण्डता के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय एवं समस्त थाना-चौकी में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से जिले के अंतर्गत सम्पन्न हो रहे “बस्तर ओलम्पिक 2025” के संदर्भ में भी क्षेत्र की जनता को एकता दौड़ के माध्यम से आकर्षित/प्रेरित किया गया ।
इस अवसर पर माननीय श्री भोजराज नाग जी, सांसद, कांकेर, मान. विधायक श्री आशाराम नेताम जी, विधानसभा क्षेत्र कांकेर, श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर (आईएएस)कलेक्टर कांकेर, श्री आई. के. एलिसेला (भा.पु.से.), उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर, CEO जिला पंचायत श्री हरेश मांडवी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासन अधिकारी/कर्मचारीगण तथा कांकेर शहर की सम्मानित नागरिकगण तथा पत्रकारजन उपस्थित रहे।
इसके साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिन्हा द्वारा अन्य राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को एकता दिवस शपथ कराया गया। साथ ही जिले के समस्त स्थान चौकिया के अधिकारी एवं कर्मचारी गणों को भी एकता दिवस शपथ दिलाया गया। जिला -उत्तर बस्तर कांकेर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर राष्ट्र की एकता ,अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा को अक्षुण बनाए रखने में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की दूरदर्शिता एवं महान योगदान को याद कर सभी को शपथ कराया गया।
#Ekkamaram #Ekkamirana #EktaDiwas #RunForUnity #KankerPolice #NationalUnityDay#31october2025



