Home Blog रजत महोत्सव में विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टालों का सांसद...

रजत महोत्सव में विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी एवं स्टालों का सांसद नाग और विधायक नेताम ने किया अवलोकन

0

MP Nag and MLA Netam visited the exhibitions and stalls set up by the departments during the Silver Jubilee.

जिले के 25 साल की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनियों की मुक्तकंठ से की सराहना
राज्योत्सव 2025

Ro.No - 13672/156

उत्तर बस्तर कांकेर, 02 नवंबर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा रजत महोत्सव 2025 का तीन दिवसीय आयोजन आज से किया जा रहा है। राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग और कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम ने आज शाम को किया। इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा पिछले 25 वर्षों में जिले में हुए विकास पर आधारित प्रदर्शनी और स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनियों की मुक्तकंठ से सराहना की और जिले की शासकीय गतिविधियों को करीब से जाना।

नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल परिसर में आयोजित राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल में विभागीय योजनाओं का आकर्षक ढंग से प्रस्तुतीकरण किया। जनसंपर्क विभाग द्वारा पिछले 25 सालों में जिले में हुए विकास पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से मावा मोदोल कोचिंग संस्थान, नालंदा परिसर, मेडिकल कॉलेज, दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों का जाल, लखनपुरी क्षेत्र में औद्योगिक विकास, नियद नेल्लानार योजना, भानुप्रतापपुर रेलवे स्टेशन, कृषि विज्ञान केंद्र, सुशासन तिहार महतारी वंदन योजना, बस्तर पण्डुम, पीएम सूर्यघर, मछली उत्पादन, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना पर आधारित है। उक्त छायाचित्र प्रदर्शनी का सांसद एवं विधायक ने सराहना की। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग मावा मोदोल, पूना पर्रियान, मावा मोदोल, सेंट्रल लाइब्रेरी, उल्लास साक्षरता, पीएम श्री स्कूल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास (जिला पंचायत) द्वारा आजीविका मिशन, लखपति दीदी, स्व सहायता समूहों द्वारा उत्पाद निर्माण, बांस से निर्मित पारंपरिक सूपा, टुकना, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महतारी वंदन, पोषण अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कृषि विभाग द्वारा फसल विविधीकरण, मिलेट उत्पादन कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा सीताफल प्रसंस्करण और इसकी नवीन उन्नत प्रजाति, कड़कनाथ पालन लाख के उत्पाद, कोदो कुटकी आदि की प्रदर्शनी को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

इसके अलावा पशुधन विकास विभाग की ओर से पशु रोग एवं टीकाकरण, उद्यानिकी विभाग द्वारा सब्जी वर्गीय जैविक पैदावार, रेशम विभाग द्वारा कोसा और तसर निर्माण तथा रेशम कीट का जीवन चक्र, कौशल विकास द्वारा आजीविकामूलक प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भारत, आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद पद्धति से उपचार, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जलजीवन मिशन तथा जल संसाधन विभाग की ओर से परलकोट जलाशय की वृहत सिंचाई परियोजना को आकर्षक ढंग से मॉडल के जरिए प्रदर्शित किया गया। इसी तरह ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग द्वारा अधोसंरचना निर्माण कार्य, नगरीय निकाय (नगरपालिका कांकेर) द्वारा नालंदा परिसर का मॉडल, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता, समाज कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय पेंशन योजना, क्रेडा विभाग की ओर से सौर सुजला, वन विभाग द्वारा लघु वनोपज, आदिवासी विकास विभाग द्वारा देवगुड़ी की जीवंत झांकी तथा जनजातीय वेशभूषा, उद्योग विभाग द्वारा नवीन उद्योग नीति, विद्युत विभाग द्वारा पीएम सूर्यघर योजना डाक विभाग द्वारा विभागीय गतिविधि और पुलिस विभाग की ओर से माओवाद पुनर्वास पर आधारित झांकी का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण नरेटी, उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा कावड़े, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले एवं श्री शिशुपाल शोरी, श्री महावीर सिंह राठौर, आलोक ठाकुर, सतिश लाठिया, महेश जैन, टेकेश्वर जैन, कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री इंदिरा कल्याण एलेसेला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर नरेन्द्र बंजारा सहित जनप्रतिनिधि ने भी विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here